ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
मनोरंजन

बुर्ज खलीफा पर चला कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘शहजादा’ का ट्रेलर

कार्तिक आर्यन अपनी फिल्म शहजादा को प्रमोट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। एक्टर ने फिल्म का प्रमोशन दिल्ली के इंडिया गेट से लेकर दुबई के बुर्ज खलीफा तक किया है। हाल ही में कार्तिक ने दिल्ली के इंडिया गेट पर फिल्म का प्रमोशन किया था। जिसके बाद फिल्म के ट्रेलर को दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया है। कार्तिक आर्यन बुधवार को दुबई में मौजूद थे। फिल्म को प्रमोट करने के लिए कार्तिक बुर्ज खलीफा पहुंचे थे। कार्तिक के साथ उनके कई फैंस इस खास पल के साक्षी बने। बता दें कि शाह रुख खान स्टारर फिल्म पठान का ट्रेलर भी फिल्म की रिलीज से पहले बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।

बुर्ज खलीफा में दिखाया गया फिल्म का ट्रेलर

कार्तिक आर्यन फिल्म शहजादा को पिछले कई दिनों से प्रमोट करने में जुटे हुए हैं। एक्टर अपनी फिल्म की सक्सेस के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ताज महल से लेकर इंडिया गेट और आम लोगों के बीच जाकर कार्तिक इस फिल्म का प्रमोशन करने में जुटे हुए हैं। बुधवार को कार्तिक इस फिल्म को प्रमोट करने दुबई पहुंचे। जहां दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर फिल्म के ट्रेलर को दिखाया गया। इस खास पल पर कार्तिक वहां मौजूद थे। इस दौरान ब्लैक जींस और टी शर्ट के साथ कार्तिक ने ग्रीन कोट पहना हुआ था। जो उनके लुक में चार चांद लगा रहा था। कार्तिक ने प्रमोशन के दौरान अपने फैंस से भी मुलाकात की और सेल्फी क्लिक करवाई।

प्रोड्यूसर के तौर पर कर रहे डेब्यू

कार्तिक आर्यन इस फिल्म में लीड एक्टर तो है हीं साथ ही वो इस फिल्म के साथ प्रोड्यूसर के तौर पर भी डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म के प्रमोशन में एक्टर ने अपनी जी जान लगा दी है।

17 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म

कार्तिक आर्यन स्टारर ये मोस्ट अवेटेड फिल्म 17 फरवरी को रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इस फिल्म में कार्तिक और कृति सेनन के अलावा मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय और सचिन खेडेकर ने नजर आएंगे। रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक प्रितम ने दिया है।

 

Related Articles

Back to top button