ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

गुड़ फैक्ट्री में चरखे में फंसकर 16 वर्षीय नाबालिग की मौत, जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में संचालित एक गुड़ फैक्ट्री में 16 साल के लड़के की दर्दनाक मौत हो गई। लड़का मध्य प्रदेश से मजदूरी करने के लिए आया था। काम के दौरान वह गन्ना पेराई करने वाले चरखे की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि करीब एक घंटे तक उसका शव फंसा रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामला पिपरिया थाना क्षेत्र का है।

थाने के एसआई प्रताप सिंह ने बताया कि, यह घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र निवासी फग्गन सिंह (16) पुत्र सुखलाल ग्राम चरडोंगरी स्थित गन्ना मिल में काम करने के लिए आया था। यहां चरखे में फंसकर उसकी मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया है। बताया कि रिपोर्ट आने के बाद गुड़ फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मामला दर्ज होगा।

प्रदेश में सबसे ज्यादा गुड़ फैक्ट्री कबीरधाम जिले में
राज्य में सबसे ज्यादा गन्ने की खेती कबीरधाम जिले में होती है। इस साल करीब 30 हजार से अधिक हेक्टेयर में गन्ने की फसल है। आमतौर पर किसान अपने गन्ने को जिले के दो सहकारी शक्कर कारखाना में बेचते है। इन दोनों कारखाना में 350 रुपये प्रति क्विंटल की रेट में गन्ना बेचते है। वहीं गुड़ फैक्ट्री में वर्तमान समय में 280 से 300 रुपये प्रति क्विंटल के रेट पर गन्ना बिक रहा है। शक्कर कारखाने में गन्ने बेचने की पर्ची नहीं मिलने के कारण किसान गुड़ फैक्ट्री पहुंचते है।

Related Articles

Back to top button