ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

 मेरठ में हादसे के बाद कंटेनर के बोनट में फंसी कार, कई किमी तक घसीटता चला गया ड्राइवर  

मेरठ। यूपी के मेरठ से एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। एक हादसे के बाद कंटेनर के बोनट में फंसी कार को नशेड़ी ड्राइवर फिल्मी स्टाइल में कई किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते हुए चला गया। सड़क पर आम लोग चिल्लाकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। कोई उपाय न देख कार में बैठे 4 युवकों ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडियो पर वायरल हो रहा है। बाद में जब पुलिस को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उसने बड़ी मुश्किल से कंटेनर को रोका और ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

मेरठ के थाना परतापुर थाना क्षेत्र में यह घटना हुई। आरोपी ड्राइवर कार को रिठानी से घसीटते हुए परतापुर थाना के पास तक लाया। कंटेनर ड्राइवर इतना नशे में था कि उसे कुछ समझ नहीं आ रहा है। कार सवार युवकों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि इसके बाद भी नशेड़ी ड्राइवर रुका नहीं और कार को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। युवकों ने कार से कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। कूदने की वजह से वे घायल हो गए हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कंटेनर को जब्त कर पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

परतापुर थाना इंस्पेक्टर रामफल ने बताया कि आरोपी ड्राइवर का नाम अमित है, वह अलीपुर मोरना हस्तिनापुर का रहने वाला है। आरोपी का इस तरह ड्राइविंग करना कानून के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि हिरासत में लिए गए ड्राइवर के खिलाफ कार चालक तहरीर नहीं देंगे, तो पुलिस खुद आरोपी पर केस दर्ज करेगी।

Related Articles

Back to top button