ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

जयपुर में आपसी विवाद में पति-पत्नी ने पेट्रोल डाल लगाई आग, पति की मौत

राजस्थान : जयपुर में आपसी विवाद के चलते शुक्रवार रात पति-पत्नी ने एक-दूसरे पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। कमरा बंद कर लगाई आग में जिंदा जलने से पति की मौत हो गई। गंभीर झुलसी हालत में पत्नी का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। आमेर थाना पुलिस मामले की गंभीरता से जांच करने में जुटी है।

SHO नंदलाल नेहरा ने बताया कि मृतक कालूराम मीणा (27) कुंडा चैक पोस्ट चौराहा का रहने वाला था। पत्नी संतोष मीणा (25) का बर्न वार्ड में उपचार जारी है। जांच में सामने आया है कि कालूराम पास ही स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता था। दोनों की शादी 2 साल पहले हुई थी। दंपती के 6 महीने पहले ही एक बेटी हुई थी। उस समय संतोष अलवर निवासी बहन के पास थी। वह हाल ही में बेटी को बहन के पास छोड़कर पति कालूराम के पास आई थी।

रात करीब 8 बजे कालूराम बोतल में पेट्रोल लेकर घर पहुंचा था। यहां पर दोनों ने कमरा बंद कर एक-दूसरे पर पेट्रोल उड़ेलकर आग लगा ली। इसके बाद दोनों चिल्लाते हुए इधर-उधर भागे तो परिजनों को पता चल गया। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरो ने शनिवार सुबह कालूराम को मृत घोषित कर दिया। पत्नी संतोष के बयान होने के बाद ही खुलासा हो पाएगा। पुलिस प्रथमदृष्टया मामला आपसी विवाद का मान रही है।

 

Related Articles

Back to top button