ब्रेकिंग
थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी,
विदेश

यूक्रेन की आक्रामकता से चिंता में पड़ा नाटो

ब्रूसेल्स । रूस और यूक्रेन के बीच महायुद्ध जारी है और इसे एक साल पूरा होने में कुछ ही दिन बचे हैं। अब तक लाखों रूसी और यूक्रेनी सैनिकों की मौत हो चुकी है, इसमें बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हैं। युद्ध की वजह से अरबों-खरबों का नुकसान हो चुका है। रूसी सेना यूक्रेनी शहरों को श्मशान घाट बनाने पर उतारू है, तो यूक्रेन भी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। अब यूक्रेन ने नाटो को टेंशन देना शुरू कर दिया है। नाटो चीफ ने कहा है कि यूक्रेन रोजाना इतने गोले दाग रहा है, जितना रूस एक साल में प्रयोग में लाता है।

यूक्रेन के इस कदम से रूस भड़क सकता है जो पश्चिम देशों के लिए चिंता का कारण है। नाटो, अमेरिका और तमाम पश्चिमी देशो की मदद से नाटो के महासचिव जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने चेतावनी देते हुए कहा कि यूक्रेन अपने साथियों के मुकाबले काफी तेजी से गोला-बारूद का इस्तेमाल कर रहा है और इससे पश्चिमी रक्षा उद्योगों पर दबाव बन सकता है, ठीक उसी तरह जैसे रूस ने अपने सैन्य आक्रमण को तेज किया है।

नाटो के रक्षा मंत्रियों के दो दिवसीय बैठक में स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि स्टोल्टेनबर्ग ने कहा कि वर्तमान में यूक्रेन हमारी उत्पादन क्षमता से कही अधिक तेजी से गोला-बारूद का इस्तेमाल कर रहा है। इससे हमारे रक्षा उद्योग पर दबाव पड़ेगा। एक अनुमान के मुताबिक, यूक्रेन प्रतिदन 6000 से 7000 तोप के गोले बरसा रहा है और यह उतनी संख्या है, जितनी रूस एक साल में किसी युद्ध में इस्तेमाल में लाता है।

Related Articles

Back to top button