ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
राजस्थान

बारात लेकर अस्पताल पहुंचा दुल्हा, दुल्हन को वरमाला पहनाकर मांग में भरा सिंदूर..

कोटा | राजस्थान के कोटा जिले में एक दुल्हा बारात लेकर एसबीएस अस्पातल पहुंच गया। जहां एक कमरे में दुल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में हुई। दुल्हें ने अस्पताल में ही दुल्हन को वरमाला पहनाई। कोटा में हुई इस शादी की खूब चर्चा हो रही है।दरसअल, शहर के रामगंजमंडी इलाके के भावपुरा के रहने वाले पंकज की शादी रावतभाटा की मधु राठौर से होना तय हुई थी। लंबे समय से दोनों के घरों में शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। बीते शनिवार को दोनों की शादी थी, इसी दिन दुल्हन मधु सीढ़ियों से गिर गई।

हादसे में उसके दोनों हाथ फैक्चर हो गए और सिर पर भी गंभीर चोट लगी। परिजनों ने तत्काल उसे कोटा के एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके बाद दुल्हन के पिता रमेश राठौर ने उसके होने वाले ससुर और पंकज के पिता शिवलाल राठौर को घटना की जानकारी दी। इसके बाद तय हुआ कि विवाह की रस्में अस्पताल में होंगी।इसके बाद उन्होंने एक कमरा बुक किया और उसे सजाकर दुल्हा-दुल्हन की शादी की रस्में कराई गईं। व्हीलचेयर पर बैठी दुल्हन मधू और दूल्हे पंकज ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। जिसके बाद पंकज में मधु को मंगलसूत्र पहनाया और फिर मांग में सिंदूर भरा। पैरों में चोट होने के कारण मधु चल नहीं पा रही थी, ऐसे में दुल्हा-दुल्हन सात फेरे नहीं ले सके।दुल्हन मधु अभी अस्पातल में ही भर्ती है। उसके पीहर और ससुराल वाले दोनों की उसका ख्याल रख रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button