ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
छत्तीसगढ़

43 साल बाद अपने पुराने दोस्त से मिलकर भावुक हुए CM भूपेश बघेल

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान शनिवार को रायपुर जिले के अभनपुर विधानसभा के ग्राम तामासिवनी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक बार फिर घोषणाओं को पिटारा खोल दिया। वहीं सभा के दौरान भीड़ में बैठे अपने दोस्त रूपलाल साहू को भी पहचाना। करीब चार दशक बाद हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें अपने पास बुलाकर गले से लगा लिया। कहा कि, ये मेरे रूम पार्टनर भी थे, आज वो गरियाबंद में प्रिंसिपल पद पर हैं।

इससे पहले ग्राम खोपरा में मुख्यमंत्री ने अभनपुर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा भी की। उन्होंने छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर चौपाल की शुरुआत की। उन्होंने शासन की ओर से संचालित योजनाओं को फीड बैक लिया और 66 करोड़ 38 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि, यहां वे जानने आए हैं कि जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं का क्रियान्वयन हो रहा है या नहीं।

मुख्यमंत्री बघेल सबसे पहले ग्राम चंपारण पहुंचे। उन्होंने महाप्रभु वल्लभाचार्य और चम्पेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। साथ ही प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। इस अवसर पर उन्होंने वन गमन परिपथ योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा क्रियान्वित श्री राम वाटिका और अधोसंरचना विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि राम वन गमन पथ को उत्कृष्ट बनाया जा रहा है। चंपारण को भी राम वन गमन पथ में जोड़ा गया है।

Related Articles

Back to top button