ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

अमित शाह आज नोएडा दौरे पर, बंद रहेंगे ये रास्ते…दिल्ली आने-जाने वाले जरूर पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ग्रेटर नोएडा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के शिविर में शुक्रवार को चार करोड़वां पौधा लगाएंगे और बल की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वहीं शाह के नोएडा दौरे के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। यहां कुछ रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

ये रास्ते रहेंगे बंद

आज कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में वीवीआईपी दौरे के चलते सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक सेक्टर-37 से न्यू अशोक नगर बॉर्डर तथा न्यू अशोक नगर बॉर्डर से सेक्टर-37 तक डीएससी मार्ग पर ट्रैफिक बंद रहेगा। इसके अलावा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर दोनों ओर कुछ देर के लिए यातायात बंद रहेगा।

इन रास्तों का करें इस्तेमाल

न्यू अशोक नगर बॉर्डर से गोलचक्कर चौक, रजनीगंधा चौक, अट्टापीर चौक, बॉटनिकल गार्डन होकर डीएससी रोड से छलैरा, बरौला, भंगेल, फेस-2, सूरजपुर आदि रास्तों को जाने वाला ट्रैफिक कोण्डली दिल्ली से नोएडा में एंट्री कर सकते हैं। सेक्टर-37 से बॉटनिकल गार्डन, अट्टा मार्किट, अट्टापीर चौक, रजनीगंधा चौक, गोलचक्कर चौक होकर न्यू अशोक नगर से दिल्ली की ओर जाने वाला यातायात शशिचौक, सेक्टर-31/25 चौक, स्पाईस चौक, स्टेडियम चौक, झुण्डपुरा चौक से कोण्डली का रास्ता इस्तेमाल कर सकते हैं।

PunjabKesari

वहीं पुलिस के मुताबिक एमरजेंसी गाड़ियों को जरूरत पड़ने पर बंद रास्तों से भेज सकते हैं। ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर- 9971009001 भी जारी किया है।

Related Articles

Back to top button