ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
राजस्थान

पन्ना प्रमुख अभियान 15 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा-चन्द्रशेखर

जयपुर । भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पन्ना प्रमुख अभियान के संयोजक व सह-संयोजकों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनियां व विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के संयोजक सोमकांत शर्मा ने संबोधित किया।
चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश के मंडलों एवं शक्ति केन्द्रों के माध्यम से भाजपा को अजेय बनाने की दिशा में पन्ना प्रमुख अभियान मिल का पत्थर साबित होगा। भाजपा 90 के दशक में प्रासंगिक थी और भाजपा की विजय की यात्रा शुरू हुई तथा 2014 से आम जनता के आशीर्वाद से भाजपा बार-बार जीती और आगे बढ़ रही है। पन्ना प्रमुख अभियान से कायम रखेगा। आने वाले समय में भाजपा की अजेय जीत पर देशभर में शोध होगा। प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा प्रदेशभर में पन्ना प्रमुख अभियान 15 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। भाजपा राजस्थान में 11 लाख से भी अधिक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करेगी, जिसमें प्रदेश के कोर कमेटी के सदस्यों से लेकर प्रदेश व जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button