ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
व्यापार

डीजीसीए ने एयर एशिया पर लगाया 20 लाख का जुर्माना, जरूरी निर्देशों का पालन नहीं करने का आरोप

नई दिल्ली : डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन DGCA ने शनिवार को एयर एशिया पर 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। DGCA ने बताया कि 23 से 25 जनवरी के बीच आठ अधिकारियों ने एयर एशिया का इंस्पेक्शन किया था। जांच के दौरान पाया कि एयर एशिया के पायलट कुछ जरूरी निर्देशों का पालन नहीं कर रहे थे क्योंकि उन्हें पायलट प्रोफिशिएंसी टेस्ट के दौरान इन नियमों की जानकारी ही नहीं दी गई थी।

जांचकर्ताओं पर 3-3 लाख का जुर्माना, ट्रेनिंग हेड सस्पेंड
एयर एशिया के आठ जांचकर्ताओं पर भी ठीक से ड्यूटी नहीं करने पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही एयर एशिया के ट्रेनिंग हेड को 3 महीने के लिए सस्पेंड कर दिया।

अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, लिखित जवाब मांगा
DGCA एयर एशिया के मैनेजर, ट्रेनिंग हेड और तमाम जवाबदेह अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा कि पायलट ने अनिवार्य अभ्यास क्यों नहीं किए गए? नोटिस का लिखित जबाब मांगा है।

एयर विस्तारा पर भी लगा था 70 लाख जुर्माना
इससे पहले DGCA ने एयर विस्तारा पर 70 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। एयर विस्तारा ने पूर्वोत्तर भारत के कम हवाई सेवा वाले क्षेत्र में न्यूनतम उड़ानों की तय संख्या से कम फ्लाइट्स चलाई थीं। DGCA ने इसे नियमों की अनदेखी माना और जुर्माना लगा दिया था।

 

Related Articles

Back to top button