ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

माघ पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी 

हरिद्वार। माद्य पूर्णिमा स्नान पर विभिन्न प्रांतों से आये भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हरकी पौड़ी समेत शहर के अलग-अलग गंगा घाटों पर स्नान कर पुण्य अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद मन्दिरों में पूजा अर्चना करते हुए परिजनों समेत शुभचिंतकों की कुशलता की कामना की। पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। तीर्थनगरी हरिद्वार में माद्य पूर्णिमा स्नान पर तड़के से ही स्थानीय व बाहर से आये श्रद्धालुओं को जमावड़ा स्नान के लिए हरकी पौड़ी समेत अलग-अलग गंगा घाटों पर लग गया। श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित करते हुए मन्दिरों में पूजा अर्चना की। साथ ही श्रद्धालुओं ने मां मंशा देवी और मां चण्डी देवी मन्दिरों में पहुंचकर सिद्ध पीठ के दर्शन कर परिवार में सुख शांति समेत अपने सफल भविष्य के लिए मन्नत मांगी। स्नान पर अपर रोड़ बड़ा बाजार मोती बाजार राम घाट विष्णु घाट पंतद्वीप पार्किग रोड़ीबेलवाला मैदान आदि बाजारों में श्रद्धालुओं की भीड़ से भरे रहे। शहर के व्यापारियों में मंदी के दौर में माद्य पूर्णिमा स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखकर उनके चेहरों पर रौनक देखी गयी। वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुरक्षा व व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। पुलिस अधिकारियों ने हरकी पौड़ी समेत भीड़भाड़ वाले क्षेत्रें का निरीक्षण करते हुए अधीनस्थों को दिशा निर्देश दिये गये।

 

Related Articles

Back to top button