ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

हम विकास के लिए और कांग्रेस जैकलीन-सलमान के लिए कर्ज लेती थी

भोपाल । मध्यप्रदेश सरकार फिर कर्ज ले रही है। सरकार के कर्ज लेने पर सियासत शुरू हो गई है। पूर्व मंत्री और कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने हमला बोलते हुए कहा कि बजट का 20 से 30 फीसदी हिस्सा कर्ज की किश्त चुकाने में लगता है। प्रदेश पर 4 लाख करोड़ का कर्जा है। इस पाप का भागीदारी कौन है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन प्रदेश को कर्जदार बना दिया। इस पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जीतू पटवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि हम विकास के लिए कर्जा लेते हैं। कांग्रेस जैकलीन और सलमान के लिए कर्ज लेते थे। सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए कर्जा लिया। सरकार का बजट विकास और गांव में खर्च हो रहा है। कर्जा कांग्रेस सरकारों ने भी लिया है।

कमलनाथ स्वयंभू जनरल ऑफ अटॉर्नी
कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव के मध्यप्रदेश में कांग्रेस से सीएम के चलते वाले बयान पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अरुण यादव कांग्रेस के वरिष्ठ नेता है। उन्होंने प्रजातांत्रिक बात की है। कमलनाथ स्वयंभू जनरल ऑफ अटॉर्नी है। उन्होंने खुद भावी मुख्यमंत्री के पोस्टर ही लगा दिए। पार्टी के नेता लगातार उन्हें आईना दिखा रहे हैं। पहले प्रभारी ने कहा अब अरुण यादव ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है। कांग्रेस विधायक तय करेंगे या उनके नेता तय करेंगे।

Related Articles

Back to top button