ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

आज से भाजपा निकालेगी विकास यात्रा

भोपाल । मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार चुनावी साल में अपनी योजनाओं का बखान और जनता की संतुष्टि और समाधान के लिए विकास यात्रा की शुरुआत करने जा रही है। इस सरकारी विकास यात्रा का भिंड में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ करेंगे। रअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक दिवसीय दौरे पर रविवार को भिंड जाएंगे। वहां वे जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रदेश के सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया ने बताया कि सीएम भिंड के एमजेएस कॉलेज ग्राउंड पर बने इसी मंच से प्रदेश में सरकार की विकास यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। इस यात्रा का मकसद संतुष्टि और समाधान है।

20 दिनों तक चलेगी विकास यात्रा
मंत्री अरविंद भदौरिया ने बताया, पांच फरवरी से लेकर 25 फरवरी तक पूरे प्रदेश में हर विधानसभा में विधायक के नेतृत्व में 20 दिन की यात्रा चलेगी। यह प्रयास रहेगा कि हर गांव, हर पंचायत तक विधायक पहुंचे और वहां जो विकास कार्य हुए हैं, हितग्राहियों को जो लाभ हुआ है, उसका बखान करें। कार्यक्रम के माध्यम से भूमि पूजन हो जाए, लोकार्पण हो जाए, इसी तरह के कई विकास कार्यों को लेकर विकास यात्रा चलेगी। इस यात्रा के माध्यम से कुछ रह गया है, जैसे बंटवारा या अन्य कोई समस्या तो शासन और प्रशासन मिलकर उसका निपटारा करने का प्रयास करेंगे।

प्रभारी मंत्री करेंगे यात्रा प्रभारी की नियुक्ति
सहकारिता मंत्री ने बताया कि इन यात्राओं के लिए जिम्मेदारी प्रदेश के सभी जिलों के प्रभारी मंत्रियों को दी गई है, जिसमें वे संबंधित विधानसभा में यात्रा का प्रभारी नियुक्त करेंगे। इसमें सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। खुद सहकारिता मंत्री पर सागर और रायसेन में यात्रा प्रभारियों की नियुक्ति की जिम्मेदारी है।

Related Articles

Back to top button