ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
मध्यप्रदेश

रहस्यमयी ढंग से लगातार बढ़ता है अर्धनारीश्वर शिवलिंग का आकार, महाशिवरात्रि पर भूतेश्वर नाथ मंदिर में लगा भक्तों का तांता

गरियाबंद: गरियाबंद से 4 किलो मीटर दूर घने जंगलों के बीच भगवान भूतेश्वर नाथ महादेव विद्यमान है जिसे भकुर्रा महादेव के नाम से भी जाना जानता है। यह विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां 1970 में इसकी ऊंचाई 48 फीट थी तो 1995 में इसकी ऊंचाई 72 फीट हो गई। इसी तरह उसकी गोलाई बढ़कर 210 फिट हो चुका है।

इस आश्चर्यचकित कर देने वाले प्राकृतिक शिवलिंग के दर्शन करने दूर-दूर से लोग पहुंचते हैं और मनोकामना मांगते हैं और मनोकामना पूर्ण होने पर अपने स्थान से पैदल नंगे पांव भगवान शिव के दर्शन करने लोग भूतेश्वरनाथ पहुंच नमन करते हैं। विशेषकर महाशिवरात्रि और सावन माह में यहां भक्तों का मेला उमड़ पड़ता है और आज भी महाशिवरात्रि के अवसर पर यह दृश्य देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के साथ ही साथ अन्य प्रांतों से भी भक्तगण यहां पहुंच रहे हैं।

यहां पर हर साल आने पैदल आने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। द्वादश ज्योतिर्लिंगों की भांति छत्तीसगढ़ में इसे अर्धनारीश्वर शिवलिंग होने की मान्यता प्राप्त है। सबसे आश्चर्यजनक तथ्य यह है कि इस शिवलिंग का आकार लगातार हर साल बढ़ रहा है। यहां पर हर साल आने पैदल आने वाले भक्तों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। छत्तीसगढ़ी भाषा में हुकारने की आवाज को भकुर्रा कहते हैं, इसी से छत्तीसगढ़ी में इनका नाम भकुर्रा पड़ा है।

Related Articles

Back to top button