ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

चार मंजिला इमारत की छत से कूदा युवक, नीचे खड़े एसआइ पर गिरा, दोनों घायल

भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके में एक युवक चारमंजिला इमारत की छत पर चढ़ गया और मुंडेर पर बैठकर नीचे कूदने की धमकी देने लगा। घटना रोज मैरी पब्लिक स्कूल के पास की है। यह देखकर वहां लोगों की भीड़ लग गई। युवक स्‍कूली छात्र बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर कोलार थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को समझा-बुझाकर नीचे उतारने की कोशिश की। इसी दौरान दो आरक्षकों योगेश गुर्जर और पिंकू जाट ने छत पर पहुंच कर युवक को बचाने का प्रयास किया। पुलिसवालों को अपने करीब देख युवक ने छत से छलांग लगा दी। युवक नीचे खड़े एसआइ जय कुमार सिंह के ऊपर आकर गिरा। इससे युवक की जान तो बच गई, लेकिन वह बुरी तरह घायल हो गया। उधर एसआइ के भी कंधे और हाथ में चोट आ गई। पुलिस घायल एसआइ व युवक को लेकर नजदीकी जेके अस्‍पताल पहुंची, जहां फिलहाल उनका उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button