ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
व्यापार

मोबाइल से लेकर स्मार्ट टीवी तक होंगे सस्ते, मिली बड़ी राहत

Budget 2023: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज वित्त वर्ष 2023-24 का बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपने कार्यकाल का पांचवां और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी पूर्ण बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि कैमरा लेंस और बाकी कुछ कंपोनेंट्स पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा ताकि मोबाइल फोन्स की बिक्री को बढ़ावा मिल सके। साथ ही लिथियम-आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी रियायत बढ़ाई जाएगी। यानी लिथियम-आयन बैटरी वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियां भी सस्ती होंगी।

मोबाइल और स्मार्ट टीवी होंगे सस्ते
इलेक्ट्रॉनिक क्षेत्र को वित्त मंत्री ने तोहफा दिया है। उन्होंने बताया कि भारत में मोबाइल प्रोडक्शन 5.8 करोड़ यूनिट तक बढ़ा है। कैमरा लेंस, पार्ट्स, बैटरी के आयात पर रियायत यानी आयात शुल्क घटाया जाएगा। इसके अलावा टीवी पैनल के आयात शुल्क को भी 2.5 फीसदी कम किया गया है। ऐसे में मोबाइल और स्मार्ट टीवी सस्ते होंगे। कैमरा लेंस और बाकी कुछ कंपोनेंट्स पर सीमा शुल्क कम किया जाएगा ताकि मोबाइल फोन्स की बिक्री को बढ़ावा मिल सके।

लिथियम-आयन बैटरी होगी सस्ती 
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने बजट 2023 को पेश करते हुए कहा कि लिथियम-आयन बैटरी पर कस्टम ड्यूटी रियायत बढ़ाई जाएगी। बजट में मोबाइल फोन में इस्तेमाल होने वाली लीथियम आयन बैटरी पर सीमा शुल्क हटाया गया है। यानी अब ये बैटरियां भी सस्ती हो जाएंगी इसका सीधा असर मोबाइल की कीमतों पर पढ़ेगा।

 

Related Articles

Back to top button