ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
मुख्य समाचार

शिगगांव सीटे से चौथी बार मैदान में बोम्मई, भाजपा से ज्यादा उनकी प्रतिष्ठा दांव पर 

बेंगलुरु । शिगगांव कर्नाटक का एक प्रमुख और हाईप्रोफाइल सीट है। यह सीट लंबे समय तक कांग्रेस के पास रही है। लेकिन पिछले तीन विधानसभा चुनावों से यह सीट भाजपा के पास है। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई यहां से विधायक हैं। पिछले 2008, 2013 और 2018 के विधानसभा चुनावों में इस सीट से लगातार सीएम बोम्मई ही जीतते आ रहे हैं।
खास बात यह है कि तीनों बार उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार सैयद अजीमपीर खदरी को ही हराया है। मुख्यमंत्री बोम्मई के लिए यह सीट प्रतिष्ठा से जुड़ गई है। अगर वह यहां से जीतते हैं, तब पार्टी में उनका कद बढ़ जाएगा और अगर हारे, तब विरोधियों को तंज करने का मौका मिलेगा। खास तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री और अब कांग्रेस नेता जगदीश शिवप्पा शेट्टार जो इस टिकट नहीं मिलने पर पार्टी छोड़ दिये थे।
भाजपा ने फिर यहां से अपने मौजूदा विधायक और मुख्यमंत्री बोम्मई को उतारा है। वह चौथी बार यहां से विधानसभा पहुंचने के लिए संघर्ष करने वाले हैं। जबकि कांग्रेस ने इस निर्वाचन क्षेत्र में इस बार अपना प्रत्याशी बदल दिया है और बोम्मई के खिलाफ मोहम्मद यूसुफ सवानूर को मैदान में उतारा है। वह अंजुमन-ए-इस्लाम, हुबली-धारवाड़ के अध्यक्ष हैं।
मुस्लिम और अल्पसंख्यक बहुल इस सीट पर पर कांग्रेस ने इस बार भी अल्पसंख्यक समुदाय को ही टिकट दिया है। यहां पर मुस्लिम समुदाय के वोटरों की अच्छी खासी संख्या है। यहां पर 70,000 से ज्यादा अल्पसंख्यक वोटर हैं। इस बार कांग्रेस ने मुस्लिम समुदाय के 15 लोगों को उम्मीदवार बनाया है। शिगगांव हावेरी जिले में पड़ता है। इसके पास के धारवाड़ और गडग जिलों से मैदान में उतरने वाले सावनूर इकलौते मुस्लिम उम्मीदवार हैं। शिगगांव पहले धारवाड़ जिले में था, लेकिन 1997-98 में इसको विभाजित कर तीन जिलों में बांट दिया गया। तब धारवाड़ के अलावा गडग और हावेरी दो और जिले बन गये। शिगगांव हावेरी जिले का तालुका बन गया है।

Related Articles

Back to top button