ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
महाराष्ट्र

पति की मौत की वजह पूछी तो महिला को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया..

महाराष्ट्र के नासिक से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक विधवा को पीटा सिर्फ इतना ही नहीं उसका चेहरा काला करके उसको जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। पुलिस ने मंगलवार को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, घटना 30 जनवरी को नासिक शहर से 65 किलोमीटर दूर चांदवाड़ तालुका के शिवरे गांव में हुई थी।एक अधिकारी ने कहा कि पीड़ित महिला हाल ही में एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गई थी, जिसके बाद उसके पति ने उसे उसके माता-पिता के घर छोड़ दिया।वह अपनी बेटियों के साथ दो बार उनसे मिलने भी आए थे।

वहीं इसके कुछ दिन बाद जब पीड़िता अपने माता-पिता के घर पर थी, तो उसके ससुराल वालों ने उसे बताया कि उसके पति ने आत्महत्या कर ली है।अधिकारी ने कहा कि पति के अंतिम संस्कार के लिए वह अपने ससुराल आई। वहीं 30 जनवरी को मृत्यु के बाद की रस्म के दौरान, महिला ने अपने पति की मौत की परिस्थितियों पर संदेह व्यक्त किया, जिससे उसकी भाभी नाराज हो गईं। इसके बाद काफी हंगामा हुआ और गांव की ही कुछ अन्य महिलाओं ने पीड़िता के चेहरे पर कालिख पोत दी और उसे जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया।अधिकारी ने कहा कि पुलिस की एक टीम के मौके पर पहुंचने के बाद उसे बचा लिया। हालांकि इस मामले में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

Related Articles

Back to top button