ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

हिमाचल पेपर लीक मामले में लखनऊ समेत प्रदेश के 5 शहरों में सीबीआई का छापा

लखनऊ | हिमाचल प्रदेश कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच कर रही सीबीआई ने मंगलवार को लखनऊ समेत प्रदेश के पांच शहरों में छापामारी की। प्रशनपत्र लीक कराने के आरोपी अभिषेक सिंह के लखनऊ में एमिटी यूनिवर्सिटी के पास माधव ग्रीन सोसाइटी स्थित घर को सीबीआई ने खंगाला।यूपी पहुंची चंडीगढ़ की टीम ने वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर और अंबेडकरनगर में आरोपियों के ठिकानों से साक्ष्य जुटाए। सीबीआई के सूत्रों के मुताबिक इस मामले की पहले जांच कर रही हिमाचल प्रदेश पुलिस की एसआईटी ने अभिषेक सिंह की पेपर लीक कराने के आरोप में मई, 2022 में लखनऊ से गिरफ्तार किया था।जांच में सामने आया था कि अभिषेक तीन अभ्यर्थियों के संपर्क में था और उन्हें पेपर मुहैया कराए थे।

हालांकि बाद में उसे जमानत मिल गई थी। इसके अलावा एसआईटी ने गाजियाबाद स्थित प्रिंटिंग प्रेस के मालिक शैलेंद्र विक्रम सिंह, वाराणसी निवासी मास्टरमाइंड शिव बहादुर और उसके साथी अखिलेश को भी गिरफ्तार किया था।इसी बीच हिमाचल  सरकार के अनुरोध पर जांच सीबीआई, चंडीगढ़ की स्पेशल क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई। जांच एजेंसी ने मंगलवार को सात राज्यों में 50 जगहों पर एक साथ कार्रवाई की। 27 मार्च, 2022 को आयोजित होने वाली इस परीक्षा के प्रश्नपत्र पहले ही लीक हो गए थे।जांच में कई बिचौलियों का नेटवर्क सामने आया था। अभ्यर्थियों को लाखों रुपये में पेपर बेचने वाले गिरोह का संगठित नेटवर्क बिहार, उत्तराखंड, यूपी, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में पाया गया था।

 

Related Articles

Back to top button