ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

काफिला रुकवाकर राष्ट्रपति मुर्मू ने स्कूली छात्रों को चॉकलेट बांटीं

कोल्लम । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केरल के कोल्लम जिले में अपना काफिला रुकवाकर सड़क किनारे उनका इंतजार कर रहे स्कूली छात्रों को चॉकलेट बांटीं। सोशल मीडिया मंचों पर प्रसारित वीडियो में शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति यहां करुणागपल्ली में अपने सरकारी वाहन से उतरकर बच्चों को चॉकलेट देती हुई दिख रही हैं। उत्साहित बच्चों को हाथ हिलाते देख राष्ट्रपति ने अचानक राजमार्ग पर अपना काफिला रुकवाया।
बच्चे यह देखकर हैरान रह गए कि राष्ट्रपति मुस्कुराती हुई उनकी ओर बढ़ रही हैं। चॉकलेट बांटने के बाद राष्ट्रपति ने कुछ पल बच्चों के साथ बिताए और फिर उनसे विदा लेते हुए वापस अपने वाहन में सवार हो गईं। वीडियो में बच्चों को जोर से धन्यवाद कहते हुए सुना जा सकता है। राष्ट्रपति सुबह अमृतपुरी आश्रम पहुंचीं, जिसके बाद उन्होंने तिरुवनंतपुरम में केरल सरकार की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह में शिरकत की।

 

Related Articles

Back to top button