ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भोपाल। कमलनाथ जी अब हो गए है कमजोर नाथ , बिखर रही है कांग्रेस:डॉ नरोत्तम मिश्रा नेताओ के आपसी मतभेद अब सड़को पर।

भोपाल। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज कमलनाथ व कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कमलनाथ अब कमजोर नाथ हो गए है। सभी नेता अपनी ढपली अपना राग करते दिख रहे है। काँग्रेस बिखर रही है।* कांग्रेस की हाथ जोड़ो यात्रा के पोस्टर से नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह की फ़ोटो गायब होने के सवाल पर गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सात बार से विधायक डॉ गोविंद सिंह के साथ इस तरह का व्यवाहर पीड़ा पहुचाने वाला है। लेकिन यह स्थिति केवल उनकी नही है लगभग सभी वरिष्ठ नेताओं की ही यह हालत है।नेता आपस मे लड़ रहे है। कमलनाथ जी कि कोई सुन नही रहा है। कांग्रेस दिनों दिन बिखरती जा रही है। कमलनाथ जी अब कमजोर नाथ हो गए है। गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं में इतने मतभेद है कि राहुल गांधी जी को मंच पर कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को गले मिलवाना पड़ रहा है। अरुण यादव को तो कमलनाथ जी ने प्रदेश के ही बाहर कर दिया। उन्हें भारत जोडो यात्रा में छत्तीसगढ़ का काम दिया गया। कांग्रेस कि हाथ जोडो यात्रा के पोस्टर बेनर से कमलनाथ जी ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को ही गायब कर दिया। अजय सिंह पहले ही साइड लाइन है,पचौरी जी कि पूछ परख नही है। गृह मंत्री ने कहा कि यह तो बात रही नेताओ में मतभेद कि दूसरी बात कमलनाथ जी कोई सुन भी नही रहा है। जीतू पटवारी खुद को कार्यकारी अध्यक्ष घोषित कर रहे है ,लेकिन कमलनाथ चुप्पी साधे हुए है। कमलनाथ जी कि हालात यह हो गयी है वह जिलाध्यक्ष तक नही बना पा रहे है । इंदौर में बनाते ही हटाना पड़ा। सागर में बनाते ही पुतले जल गए।भोपाल में तो नया बना ही नही पाए।कमलनाथ जी कह रहे है नई कार्यकारणी अंतिम है लेकिन प्रभारी जे पी अग्रवाल उनकी बात खण्डन कर रहे है। कमलनाथ जी खुद को भावी मुख्यमंत्री बताते हुए हिर्डिंग्स लगवा रहे है और उनके प्रदेश प्रभारी कह रहे है कि मुख्यमंत्री तो विधायक चुनेंगे। गृह मंत्री ने कहा कि समझ मे नही आ रहा कि प्रदेश में कांग्रेस चला कौन रहा है। कोई किसी कि सुन तक नही रहा है। उन्होंने कहा कि सब भगवान भरोसे चल रहा है।हालात इतने खराब है, और दावे सरकार बनाने के किये जा रहा है इससे हास्यास्पद बात क्या होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button