ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
लाइफ स्टाइल

वजन घटाने से लेकर परेशानियों को दूर करने के लिए जीरा का करे इस्तेमाल

जीरा पाउडर हर घर के किचन में मौजूद होती है। यह खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ शरीर की कई बीमारियों को दूर करने में सहायक है। यह कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होती है। इसमें आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैगनीज, जिंक और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए जरूरी होते हैं। यह पाचन संबंधी समस्या के साथ अन्य कई बीमारियों को दूर करने में मददगार है। तो, चलिए जानते हैं, जीरा पाउडर से आपको क्या फायदे मिलते हैं।

1.पेट संबंधी समस्या

जिन लोगों को कब्ज या गैस की समस्या है, उनके लिए जीरा पाउडर रामबाण इलाज है। इसके लिए एक ग्लास पानी में भुना हुआ जीरा पाउडर मिलाएं, सेंधा नमक मिलाएं और इसे उबाल लें। जब यह गुनगुना हो जाए, तो इसका सेवन करें।

2.वजन घटाने में मददगार

वेट लॉस डाइट में आप जीरा को शामिल कर सकते हैं। वजन घटाने के लिए दही के साथ मिलाकर इसका सेवन करें।

3.मुंह की बदबू से राहत दिलाएं

अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो जीरा पाउडर आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

4.डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

एक रिपोर्ट के मुताबिक जीरा डायबिटीज के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप जीरा पाउडर को भुन लें, इसका सेवन रोजाना दिन में दो बार कर सकते हैं।

5.याददाश्त बढ़ाने में मददगार

जीरा पाउडर में एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसके सेवन से आप मेमोरी बूस्ट कर सकते हैं। दिमाग की सेहत के लिए भुना हुआ जीरा खा सकते हैं।

6.हड्डियों को मजबूत बनाएं

जीरा में कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो हड्डियों को स्वस्थ रखने में मददगार है। हड्डियों को मजबूत करने के लिए डाइट में जीरा शामिल कर सकते हैं।

 

Related Articles

Back to top button