ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
महाराष्ट्र

पायलट के निलंबन के खिलाफ कानूनी कार्रवाई पर विचार

मुंबई : एअर इंडिया की फ्लाइट में पिछले नवंबर में हुए पेशाब कांड को लेकर विमान के मुख्य पायलट का लाइसेंस निलंबित करने के मामले में इंडिया पायलट गिल्ड (आईपीजी) कानूनी कदम उठाने पर विचार कर रहा है। आईपीजी के एक वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि वह संबंधित पायलट के निलंबन के मुद्दे को मजबूती से उठाएंगे। आईपीजी एयरलाइन के उन पायलटों का प्रतिनिधित्व करता है, जो बड़े आकार के विमान उड़ाते हैं।

यह घटना 26 नवंबर, 2022 को एअर इंडिया की न्यूयॉर्क-दिल्ली उड़ान के दौरान हुई थी। चार जनवरी को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के संज्ञान में यह मामला आया। डीजीसीए ने शुक्रवार को विभिन्न उल्लंघनों के लिए एअर इंडिया पर 30 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा उस विमान के पायलट-इन-कमांड का लाइसेंस भी तीन महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है और एअर इंडिया की उड़ान सेवा निदेशक पर भी तीन लाख  का जुर्माना लगाया गया है।

Related Articles

Back to top button