ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

खराब मौसम के कारण अमित शाह की हरियाणा रैली रद्द, फोन से किया संबोधित

नई दिल्ली, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में होने वाली जनसभा रद्द कर दी गई है। इसका कारण खराब मौसम बताया गया है। दरअसल, खराब मौसम के चलते अमित शाह के हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने और उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद जनसभा को रद्द कर दिया गया। बता दें कि अमित शाह गोहाना में जन उत्थान रैली करने वाले थे। जानकारी के मुताबिक रविवार को खराब मौसम के कारण केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में जन उत्थान रैली में शामिल नहीं हो सके।

गृहमंत्री ने फोन पर कुछ देर तक हरियाणा की जनता को संबोधित किया। अमित शाह ने लोगों से साल 2024 में हरियाणा की सभी लोकसभा और विधानसभा में कमल खिलाने का आह्वान किया। अमित शाह ने कहा कि हरियाणा की पिछले आठ साल में काफी विकास हुआ है। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार कम हुआ है, भूमि और व्यवस्था में सुधार हुआ है और जातिवाद समाप्त हुआ है।

इसके पहले जनसभा को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि गृहमंत्री जनसभा में नहीं आ सके, क्योंकि खराब मौसम के कारण उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। वहीं फोन पर जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा, “मैं इस रैली में आप सभी से मिलना चाहता था, लेकिन खराब मौसम के कारण नहीं आ सका।”

अमित शाह ने यह भी कहा, “इसके बावजूद, मैं वाहन के जरिए आने वाला था, लेकिन पता चला कि जनसभा स्थल पर दो घंटे तक बारिश होने की संभावना है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अपील थी कि मैं मोबाइल के जरिए आप लोगों से बात करूं।”

Related Articles

Back to top button