ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मनोरंजन

फिल्मों फुकरे 3 का फर्स्ट लुक हुआ रिलीज

बॉलीवुड की चर्चित फ्रेंचाइजी फिल्मों में शुमार फुकरे 3 के दर्शकों को लिए गुड न्यूज आई है। ‘फुकरे’ की टोली फिर एक बार दर्शकों को हंसाने आ रही है। फिल्म मेकर्स ने ‘फुकरे 3’ के दो पोस्टर रिलीज किए है। साथ ही साथ इसकी रिलीज डेट का भी खुलासा कर दिया है।

7 सितंबर को रिलीज होगी फिल्म: पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, ऋचा चड्ढा, मनजोत सिंह और पंकज त्रिपाठी की फुकरे 3 सिनेमाघरों में 7 सितंबर 2023 को रिलीज होने जा रही है।

2013 में रिलीज हुआ था पहला पार्ट

साल 2013 में इस फिल्म का पहला पार्ट रिलीज हुआ था। इस फिल्म की पहली पार्ट ने करीब 78 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में सभी को हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) और जफर (अली फजल) का किरदार खूब पसंद आया था। वहीं साल 2017 में दूसरा पार्ट रिलीज हुआ था, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया था। वहीं अब देखना होगा की तीसरा पार्ट दर्शकों को कितना पसंद आएगा।

पार्ट 3 में अली फजल नहीं आएंगे नजर 

इस बार इस फिल्म में अली फजल की कमी फैंस को देखने को मिलेगी। दरअसल, अली इस फिल्म का हिस्सा नहीं है। एक्टर अपने अपकमिंड प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं और डेट्स ना होने की वजह से ही उन्हें फुकरे 3 को साइन करने से मना कर दिया था।

Related Articles

Back to top button