ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मुख्य समाचार

हरियाणा में कैमिकल से भरे कैंटर में ब्लास्ट होने से दो लोगों की मौत, दो घायलों की हालत गंभीर ।

हरियाणा में पानीपत रिफाइनरी के पास कोको चौक पर कैमिकल कैंटर में गैस वेल्डिंग करते समय हुए ब्लास्ट के चलते दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जहां से हादसे का शिकार हुए सभी को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया. सदर थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि हादसे में रिफाइनरी रोड पर कैमिकल का टैंकर फटने से जुनैद निवासी घाटमपुर उत्तर प्रदेश और पप्पू निवासी गोपाल कॉलोनी पानीपत की मौके पर मौत हो गई. हादसे में हुसैन निवासी खटमलपुर, उतर प्रदेश घायल है और एक व्यक्ति और घायल है जिसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है. मृतकों में एक टैंकर कंडक्टर था तो दूसरा इलेक्ट्रीशियन था. उन्होंने बताया कि टैंकर में टंकी के पास बक्से की कुंडी टूटी हुई थी. शनिवार सुबह वह गैस भरवाने के लिए रिफाइनरी की तरफ जा रहे थे. जब वह ददलाना चौक पर पहुंचे तो इसी बीच उन्हें वेल्डिंग की दुकान दिखी. वह वेल्डिंग कराने लगे. उसके भाई ने इलेक्ट्रीशियन पप्पू को भी बुला लिया. भाई जुनौद गाड़ी में ड्राइवर सीट पर बैठा हुआ था. जबकि इलेक्ट्रीशियन पप्पू भाई के साथ वाली सीट पर बैठकर वायरिंग ठीक कर रहा था. वह और मोहम्मद हुसैन बाहर खड़े थे. वेल्डिंग कर्मचारी सोमनाथ ने जैसे ही वेल्डिंग का काम शुरू किया तो चिंगारी उठते ही गैस का टैंकर फट गया. इससे उसके भाई जुनौद और इलेक्ट्रीशियन पप्पू की मौत हो गई. जबकि धमाके के बाद वेल्डिंग करने वाले सोमनाथ और पड़ोसी मोहम्मद हुसैन गंभीर दूर जाकर गिरे और रूप से घायल हो गए. वह दूर खड़ा था, इसलिए बच गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button