ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज कोलकाता में जनसभा को करेंगे संबोधित

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा गुरुवार को पश्चिम बंगाल के कोलकाता पहुंचे। यहां जेपी नड्डा का नदिया जिले में एक जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है और भाजपा अध्यक्ष नड्डा सबसे पहले सुबह मायानपुर स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-पाठ करेंगे। भाजपा अध्यक्ष का कार्यकाल एक साल बढ़ने के बाद उनका यह पहला दौरा है। जहां कुछ ही समय में पंचायत चुनाव होने हैं।

इसके बाद वे दोपहर करीब 12.30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।इस दौरे में वे भाजपा के कई संगठनों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। मालूम हो कि बंगाल में आगामी महीनों में ग्राम पंचायत के चुनाव होने हैं। इसके अलावा अगले साल लोकसभा चुनाव भी हैं। इसी को देखते हुए नड्डा का बंगाल दौरा तय हुआ है।जेपी नड्डा का भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल जून 2024 तक बढ़ा दिया गया है

मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सूचित किया। राष्ट्रीय राजधानी में यहां भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। सूत्रों के अनुसार, नड्डा के विस्तार का प्रस्ताव केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा रखा गया था और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से इस पर सहमति व्यक्त की गई थी।

 

Related Articles

Back to top button