ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
मध्यप्रदेश

मेला देखकर लौट रहे बाइक सवार जुड़वा भाइयों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत

बैतूल। बैतूल–भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 69 पर सूखी नदी भौंरा के पास बुधवार रात तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को जबर्दस्‍त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार जुड़वा भाई बुरी तरह घायल हो गए। इनमें से एक ने मौके पर दम तोड दिया। वहीं दूसरे भाई को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। स्वजनों का कहना है कि घटनास्थल पर एक वाहन की टूटी हुई नंबर प्लेट मिली है जिस पर पुलिस लिखा हुआ है। आशंका है कि इसी वाहन ने बाइक को टक्कर मारी है। जानकारी के अनुसार विजय अखंडे (18) निवासी बारदा रैयत थाना केसला अपने जुड़वा भाई अजय अखंडे (18) के साथ बुधवार को शाहपुर मेला घूमने आया था। मेला घूमने के बाद शाम को दोनों बाइक से अपने घर वापस जा रहे थे। तभी भौंरा में सुखी नदी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक पर सवार दोनों जुड़वा भाई उछलकर सड़क पर गिर गए। विजय अखंडे के सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अजय को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करने के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्वजनों ने मौके पर मिली टूटी हुई नंबर प्लेट पुलिस को सौंपकर वाहन की तलाश करने की मांग की है। टूटी हुई नंबर प्लेट पर आधा ही नंबर है, इस कारण से स्पष्ट नही हो पा रहा है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुखी नदी के आसपास अक्सर वाहन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। हाइवे का निर्माण जारी है, लेकिन यहां पर एनएचएआइ द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button