ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

डिवाइडर से सटाकर रखे ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड से टकराने पर बाइक सवार की मौत

खंडवा ।   गंज बाजार चौराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार की डिवाइडर से टकराकर मौत हो गई। वह बाइक चालक के पीछे बैठा था। डिवाइडर से टकराने के बाद उछलकर सामने गिरने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। शरीर में अंदरूनी चोट लगने से उसकी मौत होने की बात सामने आई है। इस हादसे में बाइक चला रहा युवक भी घायल हुआ है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई है। बुधवार को दोपहर करीब 2.25 मिनट गंज बाजार चौराहे की यह घटना है। दुबे कालोनी निवासी 20 वर्षीय सरफराज पुत्र शाहिद खान तेज बाइक पर अपने दोस्त के साथ सवार था। बाइक दोस्त चला रहा था।

टक्कर से बाइक से उछलकर नीचे गिरा

बजरंग चौक से कुछ ही दूर आगे गंज बाजार चौराहे पर सरफराज की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से सटाकर रखे हुए ट्रैफिक पुलिस के बैरिकेड से टकरा गई। टक्कर से वह बाइक से उछलकर नीचे गिर गया। अचानक हुए इस घटना को देखकर लोग उसे उठाने के लिए आगे आए।

मौके पर ही युवक ने दम तोड़ द‍िया गया

इस दौरान सरफराज खुद उठकर खड़ा हो गया लेकिन कुछ ही देर में वह गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे में घायल उसके दोस्त को लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को डायल 100 वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

मर्ग कायम कर घटना की जांच

कोतवाली थाना प्रभारी बलराम सिंह राठौर ने बताया कि मर्ग कायम कर घटना की जांच की जा रही है।अतिक्रमण बन रहा हादसों का कारण बजरंग चौक से जलेबी चौक के बीच वाहनों क आवाजाही गंज बाजार चौराहे से होती है। लेकिन गंज बाजार से जलेबी चौक के बीच सड़क पर दस फीट तक अतिक्रमण है।

अतिक्रमण भी एक कारण

यहां लोहे के टीन की पेटियां, लोहे के एंगल और फर्नीचर की दर्जनों दुकानें है। इन व्यवसायियों ने अतिक्रमण कर सड़क पर ही सामान पटक रखा है। ऐसे में 20 फीट की सड़क 10 फीट से भी कम की होकर रह गई है। इसके साथ ही दुकानों के आगे ठेले और लोडिंग आटो खड़े रहते है। दुर्घटना होने की यह भी एक वजह है।

संकेतक और स्पीड ब्रेकर की कमी

चौराहे पर नहीं है स्पीड ब्रेकर गंज बाजार चौराहे पर संकेतक और स्पीड ब्रेकर की कमी है। यहां से गुजरते वाहनों को चौराहे पर दूसरे मार्ग से आने वाले वाहन नजर नहीं आते। एक तरह से यहां ब्लैक स्पाट बन गया है। इससे यहां वाहन दिन में कई बार टकरा जाते हैं। इसे लेकर यहां स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग भी लोगों ने की है। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि वाहनों की गति को नियंत्रित करने के लिए चौराहे पर स्पीड ब्रेकर अतिआवश्यक है।

Related Articles

Back to top button