ब्रेकिंग
मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ...
मध्यप्रदेश

वेंटीलेशन पर मोबाइल चालू रखा, पंखे से दुपट्टा बांधकर महिला ने लगाई फांसी

आरोन। नगर की जगदंबा कालोनी में 45 वर्षीय महिला ने पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगा ली। महिला डेढ़ साल से किराए के मकान में अकेली रहकर आयुर्वेदिक दवाएं देने का काम कर रही थी। खास बात यह कि फांसी लगाने से पहले महिला ने वेंटीलेशन पर मोबाइल चालू कर रख दिया था, जो बाद में लाक हो गया। फिलहाल फांसी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस ने मोबाइल जब्त कर लिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार गीता चौहान उम्र 45 वर्ष मूलत: खंडवा की रहने वाली थी, जो लगभग डेढ़ साल से आरोन में अमित दुबे के मकान में किराए से रह रही थी। बताया गया है कि महिला घर से ही आयुर्वेदिक दवाएं देने का काम करती थी। मंगलवार सुबह मकान मालिक दुबे ने पुलिस को सूचना दी कि 6.30 बजे नल आए, लेकिन किराएदार महिला पानी भरने नहीं उठी। इसके बाद दरवाजा अंदर से बंद होने से झांककर देखा, तो वह पंखे पर लटकी नजर आई। इस पर नगर निरीक्षक आमोदसिंह राठौर और एएसआइ रामकृष्ण रघुवंशी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर प्रवेश किया और शव को पंखे से नीचे उतारा। साथ ही मृतक महिला की बेटी को गुना सूचना देकर बुलाया। वहीं पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। कमरे में मिले चाय-पकौड़ी और ब्रेड पुलिस ने बताया कि महिला ने जिस कमरे में पंखे से दुपट्टा बांधकर फांसी लगाई है, वहां चाय-पकौड़ी और ब्रेड भी मिले हैं। इससे अंदेशा है कि महिला ने फांसी लगाने से पहले इनका सेवन किया है। इसके अलावा वेंटीलेशन पर मोबाइल रखा हुआ मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला वीडियो बना रही हो या वीडियो काल कर रही हो। लेकिन मोबाइल लाक होने से फिलहाल कुछ सामने नहीं आ सका है। अब मोबाइल का लाक खुलवाकर जांच की जाएगी, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आ सकेगी।

 

Related Articles

Back to top button