ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश में संत रविदास जयंती से शुरू होगी विकास यात्रा, तीन सप्‍ताह चलेगी

भोपाल ।   प्रदेश में अब विकास यात्रा एक फरवरी की जगह पांच फरवरी को संत रविदास जयंती से प्रारंभ होगी। यह 25 फरवरी तक यानी तीन सप्‍ताह चलेगी और इसमें विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन होंगे। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए जिनका चयन किया गया है, उन्हें लाभांवित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा की कार्ययोजना को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक में बताई। साथ ही मंत्रियों को निर्देश दिए गए कि वे यात्रा प्रारंभ होने से पहले दो दिन का दौरा करके अच्छे से तैयारी कर लें। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कलेक्टर प्रभारी मंत्रियोें के साथ बैठक करके यात्रा का मार्ग तय कर विकास यात्रा की तैयारी शुरू करें। जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालयों में भी मंत्रियां के दौरे होंगे। इसमें हितग्राहियों को लाभ वितरण के साथ उनसे चर्चा कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। जो काम पूरे हो चुके हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा। साथ जो काम होने हैं, उनका शिलान्यास भी होगा। इसकी सूची सभी मंत्रियोें को उपलब्ध कराई जाएगी। मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के माध्यम से जो हितग्राही चिन्हित किए गए हैं, उन्हें स्वीकृति पत्र दिए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर हितग्राहियों के सम्मेलन भी किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने मंत्रियों और अधिकारियों से कहा कि विकास यात्रा में ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र अधिक से अधिक शामिल हों, यह सुनिश्चित किया जाए।

 

Related Articles

Back to top button