ब्रेकिंग
भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के इंदौर में आदिवासियों का प्रदर्शन उग्र हुआ, पुलिस ने हवा में गोली चलायी

इंदौर : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में 23- वर्षीय महिला की मौत के बाद आदिवासी लोगों द्वारा किया जा रहा प्रदर्शन उग्र हो गया, जिसके बाद बुधवार रात को पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और हवा में गोलियां चलाईं।

एक अधिकारी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त किया और पुलिसकर्मियों पर हमला किया। यह घटना महू शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर बडगोन्दा पुलिस थाने में हुई।

पुलिस थाना प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर ने कहा कि खरगोन निवासी महिला पिछले कुछ साल से धमनोद में रह रही थी और पढ़ाई कर रही थी।

उन्होंने कहा, ”गवली पलसिया गांव का रहने वाला यदुनंदन पाटीदार पिछले साल महिला के संपर्क में आया और उसे यहां (बडगोन्दा) अपने घर लेकर आया था।”

उन्होंने बताया कि महिला की बुधवार शाम को मौत हो गयी। जैसे ही उसकी मौत की खबर मिली तो उसके माता-पिता तथा विभिन्न आदिवासी समूहों के सदस्य पुलिस थाने में एकत्रित हो गए और उन्होंने प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button