ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश

 जी-20 की बैठक 16 और 17 जनवरी को भोपाल में

भोपाल। विदेश मंत्रालय भारत सरकार की संस्था आरआईएस (रिसर्च एंड इनफॉरमेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज) द्वारा जी- 20 का विशेष सम्मेलन थिंक 20 ग्लोबल गवर्नेंस विद लाइफ वैल्यू एंड वेल बीइंग 16 और 17 जनवरी को भोपाल में कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में किया जाएगा। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति शिव शेखर शुक्ला और प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग और अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक हजेला ने मंत्रालय में सामेलन की व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

दोनों अधिकारी ने निर्देश दिए कि जी-20 के सम्मेलन अंतराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए महत्वपूर्ण है। इस वर्ष दुनिया के शक्तिशाली देशों के संगठन जी-20 की अध्यक्षता भारत कर रहा है। इसलिए सम्मेलन की सभी व्यवस्थाएं पूर्व सुनिश्चित कर लें। अतिथियों के हॉस्पोटेलिटी और सुरक्षा में कोई कमी न रहें। सम्मेलन में सभी सेशन के एजेंडा और सबंधित तथ्यों को चेक करें। आमंत्रित सभी डेलिगेट्स के सत्कार का विशेष ध्यान रखें। किसी भी तरह की कोई कमी न रखें। इस अवसर पर भोपाल कमिश्नर और कलेक्टर सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जी-20 के चीफ कोऑर्डिनेटर भारत सरकार हर्ष वर्धन श्रींगला इंडोनेशिया के राष्ट्रीय विकास योजना मंत्रालय में राजनीतिक कानून सुरक्षा और रक्षा मामलों के उप मंत्री डॉ. स्लैमेट सोएदरसोनो भारत में नीदरलैंड के राजदूत एच. ई. मार्टन वादेन बर्ग और जर्मनी के जर्मन अंतर्राष्ट्रीय सहयोग संस्थान में आर्थिक सहयोग और विकास के प्रमुख और मंत्री उवे गेहलेन विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में 170 से अधिक मंत्री और प्रतिनिधि भाग ले रहे है। जी-20 के सदस्य देशों से करीब 70 मंत्री और अतिथि सहित भारत के अन्य राज्यों से 100 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में आए सभी अतिथियों को ट्राइबल म्यूजियम और यूनेस्को वल्र्ड हेरीटेज सांची का भ्रमण भी कराया जाएगा। ताकि सभी अतिथि प्रदेश की संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से परिचित हो सके।

Related Articles

Back to top button