ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

50 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में ढेर, डी-84 गैंग का था सरगना, 20 से अधिक मुकदमे थे दर्ज

उत्तर प्रदेश के मेरठ (Meerut) जिले में गुरुवार को कंकरखेड़ा थाना पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ (Encounter) हुई, जिसमें 50 हजार का इनामी बदमाश मारा गया। यह जानकारी पुलिस अधिकारी ने दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पीयूष सिंह ने बताया कि पुलिस को गंगानगर इलाके में हुई, डकैती में शामिल वांछित 50 हजार का इनामी आरोपी के संबंध में एक सूचना मिली थी।

एएसपी ने बताया कि इनपुट्स पर कार्रवाई करते हुए कंकरखेड़ा थाना अंतर्गत खिर्वा रोड पर आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी द्वारा जान से मारने की नियत से पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया।

इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक, बदमाश की पहचान कुख्यात अपराधी साजन उर्फ कल्लू के रूप में हुई है। इस बदमाश पर लूट और डकैती के 20 से ज्यादा मामले अलग-अलग थानों में दर्ज थे।

इस पर लूट और डकैती के अभियोग में मेरठ से 50 हजार का इनाम घोषित था। इस पर हत्या के प्रयास, डकैती और लूट जैसे गंभीर घटनाओं के 20 से अधिक मामले दर्ज हैं। यह कुख्यात अपराधी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक डी-84 गैंग का सरगना भी था।

Related Articles

Back to top button