ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

 हारी हुईं सीटों पर वरिष्ठ नेता बनाएंगे समीकरण

भोपाल। भाजपा उन हारी हुईं सीटों पर वरिष्ठ नेताओं को भेजकर वहां पिछली हार के कारणों का पता करके नए सिरे से वोटों का समीकरण तय करेगी। इसके लिए प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं की सूची तैयार की गई है। जिस नेता का जिस सीट पर प्रभाव होगा उसे वहां भेजा जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री भी इन सीटों पर प्रवास करेंगे।

भाजपा 2018 के विधानसभा चुनावों के परिणाम के बाद अब 2023 में किसी प्रकार की रिस्क नहीं लेना चाहती है। सत्ता से 15 महीने बाहर रहने के बाद भाजपा ने विपक्ष का स्वाद भी चख लिया लेकिन अब ऐसी स्थिति न बने उसको लेकर 6 महीने पहले से ही हारी हुई सीटों पर बड़े नेताओं के प्रवास की योजनाएं बनाई जा रही हैं। 2018 के चुनाव में हारी सीटों को जीतने के लिए अभी से ही वहां के मतदाताओं की संख्या जातिगत और धर्म आधारित वोट एवं युवा वोटों की संख्या अलग-अलग स्तर पर जुटाई गई है। इसके साथ ही क्षेत्र के राजनीतिक समीकरण की जानकारी संगठन ने तैयार की है। उसके आधार पर ही हारी हुर्इं सीटों पर नेताओं को भेजा जाएगा। हारी हुर्इं सीटों पर किसी बड़े नेताओं को ही प्रवास के लिए भेजे जाने की योजना है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जानकारी पूरी अपडेट हो गई है और प्रदेश संगठन अध्यक्ष वीडी शर्मा तथा संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा जल्द ही प्रवासी नेताओं की सूची तय करेंगे और उन्हें जवाबदारी दे सकते हैं। इसके पहले उक्त दोनों नेता भी हारी हुर्इं सीटों का दौरा कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button