ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मुख्य समाचार

ठेकेदार ने पत्नी, 4 बच्चों के साथ जहर पिया, हालत गंभीर, कर्ज से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम।

राजधानी भोपाल स्थित बैरागढ़ कलां में ठेकेदार किशोर जाटव ने अपनी पत्नी व चार बच्चों के साथ मिलकर जहर पी लिया. जहर पीने के बाद किशोर ने अपने भांजे को फोन कर कहा कि अलविदा, इतना सुनते ही भांजा भागते हुए मामा के घर पहुंचा, देखा तो सभी लोग जमीन पर पड़े है. जिन्हे उपचार के लिए 108 एम्बुलेंस से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया. जहां पर सभी की हालत नाजुक बनी हुई है. खजूरी थाना पुलिस के अनसुार ग्राम बैरागढ़ कलां निवासी किशोर जाटव उम्र 40 वर्ष ठेकेदारी का काम करते है. उन्होने कई जगह काम किया, लेकिन उसका पेमेंट न मिलने के कारण कर्ज में आ गए. कर्ज से परेशान किशोर जाटव ने आज सुबह 6 बजे के लगभग अपनी पत्नी सीता 35 वर्ष, तीन बेटियां कंचन 15 वर्ष, अन्नू 10 वर्ष, पूर्वा 8 वर्ष व बेटे अभय 12 वर्ष के साथ जहर पी लिया. जहरीली वस्तु का सेवन करने के बाद किशोर ने अपने भांजे दीपक को फोन करके कहा आखिरी दुआ सलाम, अलविदा कहा. इतना सुनते ही भांजा दीपक घबरा गया, उसके पूछने पर किशोर जाटव ने कहा कि मैने बच्चों को पॉइजन दे दिया है. दीपक भागते हुए पहुंचा. देखा तो सभी लोग पड़े थे. 108 एम्बुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया. इस दौरान मामा ने कहा कि उसका काम तो चल रहा है लेकिन पार्टियां पेमेंट नहीं दे रही है, जिससे वह कर्ज होता जा रहा है. भांजे दीपक ने कहा कि कौन पार्टी पेमेंट नहीं दे रही है, चलकर बात करते है, क्या दिक्कत है. यहां तक कि कितना कर्ज है, कौन प्रताडि़त कर रहा है. इस बारे में कुछ नहीं बताया. वहीं किशोर जाटव ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि रुपयों के लेनदेन के कारण परेशान है. इधर किशोर के तीन बच्चों की हालत को देखते हुए कमला नेहरु अस्पताल में भरती कराया गया है, जहां पर दो की हालत नाजुक बनी हुई है, दोनों बच्चों की देखभाल में डाक्टरों की टीम लगी हुई है. हादसे की खबर के बाद पीडि़त किशोर के परिजन, रिश्तेदारों सहित अन्य लोग अस्पताल पहुंच गए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button