ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में स्वाइन फ्लू की दस्तक, मृत सुअरों के सैंपल आए पॉजिटिव

शिवपुरी: शहर में लगातार सुअरों की मौतें से दहशत का माहौल बना हुआ है, यह मौतें अज्ञात बीमारी से नहीं बल्कि स्वाइन फ्लू जैसे घातक संक्रमण के चलते हो रही है यह खुलासा उस समय हुआ जब मृत सुअरों के सेंपल रिपोर्ट सामने आई, रिपोर्ट में सुअरों की मौत स्वाइन फ्लू से होना बताया गया है, हम आपको बता दे कि स्वाइन फ्लू संक्रमण इंसानों को भी संक्रमित कर सकता है।

शिवपुरी में पिछले दो महीनों से लगातार सुअर मर रहे हैं। लगातार मर रहे सुअरों के कारण लोग बेहद परेशान थे। इसे पहले तो नगर पालिका नजरअंदाज कर रही थी। लगातार सुअर मरने की स्थिति स्थानीय रहवासी उन्हें नगर पालिका आए। तब नगर पालिका के सीएमओ केशव सिंह सगर ने इसकी जानकारी पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ एम.सी.तमोली को दी।

डॉ.तमोली ने मृत सुअरों का पीएम करवाकर सैंपल जांच के लिए लैब भिजवाए। इसकी रिपोर्ट आई जिसमें सुअरों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इस संबंध में पशु चिकित्सा विभाग के उपसंचालक डॉ.एम.सी.तमोली ने बताया कि रिपोर्ट में दोनों सैंपलों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। हालांकि उन्होंने इस बात की जानकारी भी दी कि इस बीमारी का इंसानों के उपर कोई असर नहीं है।

Related Articles

Back to top button