ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
विदेश

प्रिंस हैरी के बयानों का क्वीन के स्वास्थ्य पर पड़ा बुरा असर, करीबियों ने खारिज किए किताब में किए गए दावे

लंदन । ब्रिटेन के शाही परिवार के सहयोगियों ने प्रिंस हैरी की ओर से अपने नए संस्मरण में किए गए दावों का खंडन कर दिया है। राजकुमार हैरी ने अपनी किताब में राजशाही पर भी निशाना साधा और उसे ऐसी संस्था बताया जिसने उनका समर्थन नहीं किया। बकिंघम पैलेस ने हैरी की किताब पर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन ब्रिटिश अखबारों और वेबसाइट में शाही परिवार से जुड़े अनाम सूत्रों के बयान भरे हुए हैं जिनमें हैरी के आरोपों का खंडन किया गया है।

ऐसे ही एक बयान में कहा गया है कि हैरी की ओर से सार्वजनिक रूप से ब्रिटिश राज परिवार पर हमला बोलने का असर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के स्वास्थ्य पर भी हुआ जिनकी सितंबर में मृत्यु हो गई थी। ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय के मित्र और वरिष्ठ पत्रकार जोनाथन डिंबलेबी ने कहा कि हैरी के रहस्योद्घाटन उसी प्रकार के थे जिसकी आप उम्मीद करेंगे और इससे महाराजा को पीड़ा और निराशा हुई होगी। उन्होंने कहा उनकी चिंता एक ऐसे देश के राष्ट्राध्यक्ष के रूप में काम करना है जिसके बारे में हम सभी जानते हैं कि वह संकटग्रस्त स्थिति में है। हैरी की किताब स्पेयर में कई दावे किए गए हैं और यह राजकुमार और उनकी पत्नी मेगन के सार्वजनिक बयानों की कड़ी में नवीनतम मामला है।

हैरी ने शाही जीवन छोड़ दिया था और 2020 में कैलिफोर्निया चले गए थे। उस समय उन्होंने कहा था कि मेगन के प्रति मीडिया का व्यवहार नस्लवादी था और उन्हें राजमहल से समर्थन नहीं मिला। स्पेयर किताब मंगलवार को दुनिया भर में रिलीज होने वाली है। शाही परिवार से उनके अलगाव को लेकर मीडिया में काफी बातें आईं जिसमें 2021 में ओपरा विनफ्रे के साथ एक प्रसिद्ध इंटरव्यू शामिल है जिसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था।

हैरी ने अपनी किताब में यह भी लिखा उन्होंने अफगानिस्तान में अपाचे हेलीकॉप्टर के पायलट के रूप में काम करते हुए 25 तालिबानी लड़ाकों को मार डाला था। उनके इस दावे की तालिबान और ब्रिटेन के पूर्व सैन्य अधिकारियों ने आलोचना की है। किताब में हैरी के बचपन उनके स्कूल के दिनों शाही सदस्य के तौर पर उनके जीवन और ब्रिटिश सेना में कार्यकाल माता-पिता और भाई के साथ उनके संबंध और विवाह पूर्व और विवाह के बाद मेगन के साथ उनके रिश्तों का जिक्र है।

Related Articles

Back to top button