ब्रेकिंग
जनपद कार्यालय बना अखाड़ा! सीईओ ने तीन जनपद सदस्यों पर धमकी और अभद्रता का कराया मामला दर्ज दिल्ली के होटल में भीषण आग, 21 मौतों की खबर से हड़कंप प्यासी मुरैना और पानी में मस्ती! समर वेव वॉटर पार्क पर उठने लगे सवाल मुरैना सगाई पक्की होते ही दूल्हे पर हमला लड़की देखकर लौट रहे युवक को घेरकर बदमाशों ने पीटा, चेन-अंगू... बामौर थाना : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बुजुर्ग को मारी टक्कर दिमनी थाना : जहरीला पदार्थ खाने से वृद्ध की मौत, जांच शुरू पोरसा थाना : कट्टा लेकर घूम रहे युवक को पुलिस ने दबोचा सगाई की खुशियों के बीच करोड़ों की चोरी से सनसनी बीजेपी नेता के भाई के घर दिनदहाड़े वारदात सरकारी जमीन विवाद में खूनी संघर्ष, फायरिंग में युवक की मौत, दो महिलाएं घायल मुरैना: सबलगढ़ के गुरैमा गांव में भीषण आग, ग्रामीणों की तत्परता से टला बड़ा हादसा
देश

भारत भवन में संजेंगी राग- रागिनियां पुत्र के साथ जुगलबंदी करेंगे साजन मिश्र

 भोपाल। पावस की विविध छवियों पर आधारित संगीत सभाएं बादल राग समारोह में 24 से 27 अगस्त तक होंगी। इसमें गायन, नृत्य और जुगलबंदी शामिल है। कई बड़े कलाकार प्रस्तुति देंगे। भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमशंकर शुक्ला ने बताया कि अनहद के प्रतिष्ठा पूर्व चार दिवसीय समारोह में कई कलाकार अपनी संतान और शिष्यों के साथ जुगलबंदी करते नजर आएंगे। अंतिम दिन 27 अगस्त को प्रख्यात शास्त्रीय गायक साजन मिश्र अपने सुपुत्र स्वरांश मिश्र के साथ गायन की जुगलबंदी करेंगे। समारोह का शुभारंभ 24 अगस्त को शाम सात बजे शैली और वैदेही की गायन जुगलबंदी से होगा। दोनों बहनें भोपाल की युवा गायिका हैं। इसके बाद आरती अंकलीकर टिकेकर का एक गायन होगा।प्रत्येक दिन प्रस्तुति शाम सात बजे से आरंभ होगी। समारोह में तीन जुगलबंदी, दो एकल गायन सभा और दो समूह प्रस्तुतियां संयोजित की गई हैं। प्रवेश निश्शुल्क रखा गया है।

समारोह में कब क्या

25 अगस्त – हनीफ हुसैन और जावेद खान की सारंगी जुगलबंदी के बाद वायलिन विरासत के तहत तीन पढ़ियों का वायलिन वादन होगा, जिसमें एन राजम अपनी बेटियों संगीता शंकर, रागिनी शंकर और नंदिनी शंकर प्रस्तुति देंगी।

26 अगस्त- विशाल कृष्ण के कथक नृत्य के बाद कुमकुम धर द्वारा निर्देशित और परिकल्पित कथक नृत्य रूप पंच महाभूतम की प्रस्तुति दी जाएगी।

27 अगस्त- मनीषा शास्त्री द्वारा निमाड़ी वर्षा गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।इसके बाद पंडित साजन मिश्र और स्वरांश मिश्र की गायन जुगलबंदी का आनंद कला रसिक ले सकेंगे।

Related Articles

Back to top button