ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मनोरंजन

विलेन के रोल के कारण नफरत का शिकार हुए ये सितारे

कोई सितारा अपने किरदार को शिद्दत से निभाने के लिए जान लगा देता है। उस सितारे की पहचान तभी है जब लोग उनके असली नाम की बजाए किरदार से पहचानने लगें। बतौर अभिनेता तो यह बहुत अच्छी बात है, लेकिन असल जिंदगी में इस सितारों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सिर्फ इतना ही नहीं उन सितारों को अपने किरदारों के लिए लोगों की नफरत भी झेलनी पड़ती है और इसके लिए उनको सरेआम शर्मसार भी होना पड़ता है। टीवी और बॉलीवुड सेलेब्स के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। तो चलिए आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताते हैं-

आम्रपाली गुप्ता : आम्रपाली गुप्ता ने टीवी शो कबूल है में तनवीर का किरदार निभाया था। इसके अलावा भी वह अन्य कई सीरियल में नजर आ चुकी हैं। आम्रपाली ने बताया था कि एक बार वह मंदिर गई हुईं जहां लोग उन्हें देख उनके साथ फोटो खिंचा रहे थे। तभी वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला ने आम्रपाली को असल जिंदगी में ‘तनवीर’ समझ लिया था। उन्होंने आम्रपाली को जोर से धक्का दे दिया। इस घटना से हैरान आम्रपाली को समझ नहीं आया कि वह कैसे रिएक्ट करें क्योंकि वह बुजुर्ग महिला थीं, इसलिए वह कुछ नहीं कर सकीं। गिरने के बाद आम्रपाली को चोटें भी आई थी।

पुनीत इस्सर: पुनीत इस्सर ने महाभारत में दुर्योधन का किरदार निभाया था। जब पुनीत इस्सर कपिल शर्मा शो में शामिल हुए थे, तब उन्होंने खुलासा किया था। उन्होंने बताया था कि कैसे लोगों ने उन्हें असल जिंदगी में दुर्योधन समझ लिया था। पुनीत इस्सर ने एक किस्सा साझा बताया था कि महाभारत के समय में एक मारवाड़ी उद्योगपति ने उन्हें, अर्जुन और द्रौपदी बनीं रूपा गांगुली को दावत पर बुलाया लेकिन दावत पर बुलाने के बावजूद उन्होंने खाना नहीं दिया और पूछने लगा तुमने पांडवों पर इतने जुल्म क्यों किए। सिर्फ इतना ही नहीं जब रूपा गांगुली उनसे बात कर रही थीं, तो वहां की महिलाएं उनको बुलाकर ले गईं और कहा कि तुम द्रौपदी हो तुमको दुष्ट दुर्योधन के साथ नहीं बैठना चाहिए।

 

Related Articles

Back to top button