ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
राजनीति

मोदी सरकार अंतिम छोर तक हवाई संपर्क पहुंचाने पर काम कर रही : सिंधिया 

नई दिल्ली। केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि मोदी सरकार अंतिम छोर तक हवाई संपर्क पहुंचाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके लिए उड़ान योजना में टीयर-3 शहरों में कनेक्टिविटी को बढ़ाया जायेगा। लोकसभा में सिंधिया ने कहा कि उड़ान योजना हवाई संपर्क को बढ़ाने से जुड़ी एक महत्वपूर्ण योजना है तथा देश में टीयर-1 और टीयर-2 शहरों के बीच जबर्दस्त संपर्क है। केंद्रीय मंत्री सिधिंया ने बताया हमें टीयर-3 शहरों के बीच अंतिम छोर तक हवाई संपर्क को मजबूत करना है। हमारी सरकार देश में अंतिम छोर तक कनेक्टिविटी को बढ़ाने पर ध्यान दे रही है ताकि सही अर्थों में देश में नागर विमानन क्षेत्र का लोकतांत्रीकरण किया जा सके।’’

सिंधिया ने कहा कि उड़ान योजना के अंतिम चरण ‘उड़ान 4.2’ में महत्वपूर्ण क्षेत्रों में 132 मार्गो को मंजूरी दी गई है जिसमें से 16 हेलीकाप्टर मार्ग और 50 सीप्लेन या समुद्री हवाई मार्ग हैं। एयरो स्पोर्ट्स के बारे में एक सवाल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि इस खेल की काफी संभावनाएं एवं क्षमता हैं। उन्होंने कहा कि पश्चिमी देशों में एयरो स्पोर्ट्स काफी फैला है और सर्दियों में मौसमी परिस्थितियों के मद्देनजर भारत में इसे ला सकते हैं। सिंधिया ने बताया कि सरकार ने एयरो स्पोर्ट्स संगठन का गठन किया है।

Related Articles

Back to top button