ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
मध्यप्रदेश

MP-UP के बॉर्डर पर 2500 लीटर कच्ची शराब बरामद, निवाड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

निवाड़ी: निवाड़ी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास चेकडेम के पास से कबूतरा डेरा से 3 लाख 60 हजार रुपए की कच्ची शराब जब्त की है। निवाड़ी पुलिस ने दल बल के साथ कबूतरा डेरा पर छापामारी करते हुए 2500 लीटर कच्ची शराब बरामद की। वहीं लगभग 8 हजार लीटर महुआ लहान को पुलिस ने नष्ट किया। निवाड़ी पुलिस ने कच्ची शराब से भरे ड्रम को 2 ट्रैक्टरो ंके जरिए निवाड़ी कोतवाली में जब्त किया है।

नशा मुक्ति अभियान के तहत हुई कार्रवाई 

एसडीओपी आशुतोष पटेल ने बताया कि शराब जब्त शराब की अनुमानित कीमत 3 लाख 60 हजार रुपये हैं। वहीं मौके से 3 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। जिन पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अवैध शराब खरीदने और बेचने वालों के खिलाफ लगातार धरपकड़ अभियान चला रही है। इसी के तहत यह कार्रवाई की है। निवाड़ी पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बॉर्डर के पास से झिंगोरा और धर्म पुरा गांव में बड़े एक्शन में सफलता हासिल की है

Related Articles

Back to top button