ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में सुबह-सुबह भूकंप से कांपी धरती, हिंगोली था केंद्र…रिक्टर स्केल पर इतनी थी तीव्रता

महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में रविवार सुबह 3.6 तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि अभी जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट किया कि भूकंप के झटके सुबह साढ़े चार बजे महसूस किए गए और भूकंप जमीन से पांच किलोमीटर की गहराई में केंद्रित था। हिंगोली, लातूर जिले के किल्लारी से करीब 250 किलोमीटर दूर है। लातूर में 30 सितंबर 1993 को आए विनाशकारी भूंकप में करीब 10,000 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य लोग घायल हो गए थे।

Related Articles

Back to top button