ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
मध्यप्रदेश

कुल्हाड़ी से वृद्ध की हत्या, वारदात के बाद इलाके में दहशत, पुलिस को नहीं मिला कोई सुराग

रीवा: मध्य प्रदेश में हत्याओं का दौर थमने का नहीं ले रहा है। रीवा में कुल्हाड़ी से काटकर एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। सुबह मृतक तो मरी हुई अवस्था में देख परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। हत्या की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचा। उन्होंने संदिग्ध घटनास्थल देख आला-अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद एफएसएल यूनिट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड टीम को बुलाया गया है। सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट के प्रभारी डॉ. आरपी शुक्ला ने घटना से जुड़े अहम सबूत जुटाए हैं। बुजुर्ग के शव परीक्षण में गर्दन, सिर, गाल, मुंह और गले में कुल्हाड़ी के घाव मिले हैं। ऐसा मालूम होता है कि धारदार हथियार को गाल में डालकर घुमाया गया है। ये अंधी हत्या नईगढ़ी थाना अंतर्गत मडना गांव से एक किलोमीटर अंदर खेत की है।

मृतक खेती करके पाल रहा था पेट

थाना प्रभारी में उप निरीक्षक जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि मुंद्रिका कोल मडना गांव का रहने वाला है। वह गांव में ही खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। इस साल वृद्ध ने अपने गांव के मोतीलाल तिवारी का खेत अधिया में लिया। खेत में गेहूं, सब्जी आदि की बोबाई की। फसलों की सुरक्षा को लेकर घास फूस की झोपड़ी बनाकर रात में अकेला रहता था।

हत्याओं की खोज कर रही है पुलिस 

परिजनों का दावा है कि मृतक शुक्रवार की रात खाना खाकर सो गया था। इसी बीच आधी रात कोई अज्ञात आदमी आया और उसने धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके साथ ही शव को बिस्तर से हटाकर बाहर की ओर खींचा है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर संदेहियों को खोज रही है। हत्या का प्रकरण दर्ज कर शव को नईगढ़ी अस्पताल भेजवाया है। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं नईगढ़ी पुलिस को  7 जनवरी सुबह 7 बजे परिजनों ने हत्या की सूचना दी थी। पहले परिजनों ने कहा कि अज्ञात जानवर ने काटा है। क्योंकि शव को खींचा गया है, पर घाव देखकर हत्या प्रतीत हो रही थी। ऐसे में पुलिस दोनों पहलुओं की जांच स्पष्ट करने के लिए फॉरेंसिक यूनिट की मदद ली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद असली वजह सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button