ब्रेकिंग
मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी आरक्षण, गरीबी और उपेक्षा: हाशिए पर खड़ा सवर्ण समाज कब तक सहेगा चुप्पी का दर्द : महिपाल मकवाना ग्वालियर यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने ढाया कहर, ऑटो मे मारी टक्कर ऑटो पलटने से तीन... भोपाल एमबीबीएस इंटर्न डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन जारी, भोपाल अवैध शराब के खिलाफ पूरे प्रदेश में विशेष अभियान लापरवाही पर अफसरों की होगी जवाबदेही तय मुरैना: एसपी धर्मराज मीना की मानवीय पहल, बीमार मां के इलाज के लिए दिए ₹1 लाख
राजस्थान

जयपुर: गोगामेड़ी की हत्या से राजस्थान में बंद का ऐलान….चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

जयपुर: राजस्थान में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की उनके घर में ही तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। जिससे अब पूरे राजस्थान में हाहाकार मचा हुआ है। वहीं आज इस हादसे को लेकर पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया गया है।

वहीं अब खबर सामने आई  है कि  पंजाब पुलिस ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या का अलर्ट जयपुर पुलिस को भेजा था. जयपुर एटीएस ने एसओजी को जानकारी दी थी। 3 बार सुरक्षा मांगने के बाद भी गोगामेड़ी को पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी गई। .

 उधर,  सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ का कहना है, ‘घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. एक राष्ट्रीय स्तर के सामाजिक कार्यकर्ता, जिन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी लेकिन नहीं मिली और उन्हें गैंगस्टरों द्वारा हत्या…यह राजस्थान की निवर्तमान सरकार पर एक धब्बा है…”

जयपुर समेत जगह-जगह प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं चुरु में सरकारी बस पर पथराव कर दिया गया. इसके साथ ही राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना और राजस्थान के अन्य समुदायों ने सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में बुधवार यानी आज राज्यव्यापी बंद का ऐलान किया है।

राजस्थान के डीजीपी उमेश मिश्रा ने कहा कि जयपुर में राजपूत करणी सेना प्रमुख सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या कर दी गई. हत्यारे चर्चा करने के बहाने उनके घर आए थे। हत्यारों के साथ आए एक आरोपी को भी गोली लगी है, जिसकी मौत हो गई है। बदमाशों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button