ब्रेकिंग
मुरैना में सैनिकों के राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता से सुलझाने के निर्देश मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर
देश

मांझी की पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसे मांझी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। रिजवान को बिहार पुलिस की मदद से झारखंड की पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया है। रिजवान पर रांची की चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक पर गोली चलाने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार, झारखंड के रांची स्थित अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप पिछले महीने चर्चित महिला सुषमा बड़ाईक को गोली मारी गई थी। इस मामले में पुलिस ने गुरुवार को आरोपित हम पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान को गिरफ्तार किया है। आरोपित आरा टाउन थाना के तरी मोहल्ला का निवासी है।

रांची से आई पुलिस टीम ने टाउन पुलिस के सहयोग से आरा कोर्ट के समीप से आरोपित को धर दबोचा। झारखंड पुलिस आरोपी को अब ट्रांजिट रिमांड पर रांची ले जाने की प्रक्रिया पूरी करने में लगी हुई है। इधर, हम नेता की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर खलबली मची रही।

इधर, हम प्रवक्ता दानिश रिजवान गुरुवार को एक केस की तारीख को लेकर आरा सिविल कोर्ट में गए थे। इस दौरान टाउन पुलिस और रांची पुलिस ने बाहर में जाल बिछाया था। कोर्ट से बाहर निकलते ही पुलिस ने हम प्रवक्ता को धर दबोचा और टाउन थाना लेकर चली गई। पुलिस के अनुसार रांची पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर ले जाएगी। अभी कागजी प्रक्रिया चल रही है।

विगत 13 दिसंबर 2022 को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के सहजानंद चौक के समीप सुषमा बड़ाईक को गोली मारकर घायल कर दिया था। सुषमा को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सुषमा को दो गोली लगी थीं। अरगोड़ा पुलिस का कहना है सुषमा अपने घर से निकलकर हाईकोर्ट जा रही थीं। एक मामले में उनकी सुनवाई थी।

सहजानंद चौक पर पहुंचते ही बाइक पर तीन अपराधी पहुंचे थे और सुषमा की गाड़ी के बगल में आते ही गोली चलाने लगे थे। अपराधियों ने पांच राउंड फायरिंग की थी। सुषमा को गोली लगते ही वह बाइक से गिर पड़ीं थीं। इसे लेकर छह के विरुद्ध शक जताते हुए प्राथमिकी कराई गई थी। पुलिस का कहना है सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सूत्र की मदद से आरोपितों की पहचान करने में मदद मिली है। इसी मामले में रिजवान को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्व आईपीएस अधिकारी पीएस नटराजन के खिलाफ सुषमा बड़ाईक ने यौन शोषण का मामला दर्ज कराया था। आईपीएस अधिकारी पर मामला दर्ज कराने के बाद वह चर्चा में आ गई थीं। तभी से सुषमा बड़ाईक को बॉडीगार्ड दिया गया था। इसके बाद भी सुषमा बड़ाईक ने कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सुषमा ने एक युवक पर आरोप लगाया था कि नटराजन के खिलाफ मामला वापस लेने के लिए उसने धमकी दी थी।

 

Related Articles

Back to top button