ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

7 जनवरी तक यूपी में घने कोहरे के साथ कोल्‍ड डे का अलर्ट जारी

लखनऊ । नए साल की दस्तक के साथ ही कड़ाके की सर्दी का असर भी शुरू हो गया है।। नए वर्ष का स्वागत मौसम ने घने कोहरे और ठंडी हवाओं के साथ किया। मंगलवार सुबह से ही लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर, गाज‍ियाबाद में घना कोहरा छाया हुआ है। बर्फीली हवाओं के चलने से गलन भी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने भी सात जनवरी तक देशभर के 27 जिलों में घने कोहरे और शीत दिन के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं 31 जिलों में कोहरे से सचेत रहने का पूर्वानुमान जारी किया है।

रात में और ग‍िरेगा पारा, बढ़ेगी ठंड

आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक एम निदेशक के अनुसार, वर्तमान में बंगाल की खाड़ी के साथ साथ पहाड़ों से भी हवा प्रदेश की ओर चल रही है। इस कारण पश्चिमी जिलों में शीत दिन के साथ दिन के तापमान में अधिक बदलाव नहीं हो रहा है। वहीं दिनभर धुंध की स्थिति भी बनती दिख रही है। आने वाले तीन दिनों तक मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा। हालांकि बर्फीली हवा चल से गलन महसूस होगी। तीन दिन के बाद अधिकतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी नजर आ सकती है। वहीं रात में पारा गिर सकता है।

तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई

सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान लगभग चार डिग्री तक गिरकर 17 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर रहा। प्रदेशभर में ठंडी हवाओं के चलते अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान आगरा में 18.8 डिग्री सेल्सियस और अलीगढ़ में 17.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी दर्ज हुई। सबसे कम तापमान फतेहपुर में पांच डिग्री सेल्सियस और कानपुर नगर में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में घने से अत्यधिक घने कोहरे के लिए चेतावनी जारी की गई है। वहीं, शीत दिन की भी प्रदेश भर में आशंका हो सकती है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

Related Articles

Back to top button