ब्रेकिंग
मुरैना आबकारी विभाग की कार्यशैली पर उठे गंभीर सवाल, अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने में नाकाम महकम... मुरैना खाद्य विभाग की लापरवाही उजागर: जनता के स्वास्थ्य से हो रहा है खिलवाड़ मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष...
देश

राजौरी के धांगरी में बड़ा ‎‎विस्फोट बच्चे की मौत

जम्मू । जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में हुए आतंकवादी हमले के बाद आईईडी ब्लास्ट भी हुआ है। इस आईईडी ब्लास्ट में एक बच्चे की मौत हो चली गई है। हादसे में पांच लोग घायल हुए है। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। ‎जिनकी हालत गंभीर है। इससे पहले रविवार को आंतकवादियों ने राजौरी इलाके में चार लोगों पर फायरिंग कर हत्या की थी। रविवार देर शाम आतंकियों ने इस हमले की घटना को अंजाम दिया था। जानकारी के मुताबिक इस हमले में हिंदू परिवार को आतंकियों ने निशाना बनाया था। इस हमले में चार लोगों की मौत हुई थी। वहीं चार लोग घायल भी हुए थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक सोमवार को आतंकियों ने उसी जगह पर ब्लास्ट किया है जहां पर रविवार के दिन फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था। ब्लास्ट इतना गंभीर था कि इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। पुलिस ने जांच के दौरान यहां एक और आईईडी बरामद की है। सुरक्षा बल लगातार इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रहे है। गौरतलब है ‎कि आतंकी संगठन ने हमला करने से पहले परिवार के लोगों का आधार कार्ड मांगा था। आतंकियों ने हिंदुओं की पहचान करने के बाद गोलीबारी की गई है। आतंकियों द्वारा फायरिंग को अंजाम देने के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है।

Related Articles

Back to top button