ब्रेकिंग
तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित मुरैना कृष्ण टाउन कॉलोनी में तांडव: घर में घुसकर परिजनों से मारपीट और जान से मारने की खुली धमकी
उत्तरप्रदेश

जौनपुर में मिला युवक का निर्वस्त्र शव, ईंट से कूचकर की गई हत्या

उत्तर प्रदेश : जौनपुर जिले के सरायविक्रम गांव में बीती रात युवक की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। उसका शव घर से महज 500 मीटर की दूरी पर झाड़ी में मिला। रविवार सुबह  ग्रामीणों ने शव को देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

ग्रामीणों की मांग पर डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। एक संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ में जुटी है। बरसठी थाना क्षेत्र के  सरायविक्रम गांव निवासी पंधारी वनवासी (40) पुत्र बिरजू शनिवार को गांव के दो युवकों के साथ कहीं निकला था। रात में घर नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की।

सुबह किसी ने जानकारी दी कि गांव के दक्षिण तरफ भगवान सिंह के घर के पास झाड़ी में निर्वस्त्र शव मिला है। नजदीक जाकर देखा गया तो उसका सिर ईंट से कूंचा गया था। जहां शव मिला वहां से करीब 50 फीट की दूरी पर खून के धब्बे भी मिले। ऐसे में आशंका जताई गई कि हत्या कर शव को झाड़ी में फेंका गया है। खून लगा ईंट भी वहीं पास से बरामद किया गया। घटनास्थल पर पहुंचे सीओ अशोक सिंह ने जायजा लिया। परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की। एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीओ ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

 

Related Articles

Back to top button