ब्रेकिंग
मुरैना युवती को प्रेम जाल में फंसाया, दुष्कर्म किया, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी तमिलनाडु से मुरैना तक क्राइम का सफर: ₹19 लाख की चोरी की क्रेटा कार के साथ शातिर गिरफ्तार मुरैना सीएनजी टेस्ट क्या फेल हुआ, सिरफिरे ने पेट्रोल पंप पर गोलियां बरसा दीं एक आरोपी गिरफ्तार थाना अम्बाह: एक्सीडेंट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत थाना टेटरा: सर्पदंश से इलाज के दौरान महिला की दर्दनाक मौत भिंड में स्कूली बस और डंपर की टक्कर, सात बच्चे घायल मुरैना में राठी हॉस्पिटल पर हंगामा: इलाज के दौरान महिला की मौत पुलिस बल मौके पर खाकी की साठगांठ या लाचारी? डायल 112 के सामने से निकलते रहे रेत के ट्रैक्टर, एसपी की सख्ती पर 2 आरक्ष... उज्जैन में 11वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत: लव जिहाद के आरोप पर हंगामा, सड़क पर शव रखकर चक्काजाम और अ... मुरैना मेडिकल स्टोरों पर औषधि प्रशासन की कार्रवाई तीन मेडिकल स्टोरों के लाइसेंस निलंबित
उत्तरप्रदेश

कैमरे में कैद हुए मौत से पहले के 8 सेकंड, Reel के चक्कर में हो गए लड़के के शरीर के टुकड़े-टुकड़े

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां रील बनाने के चक्कर में एक 16 साल के युवक की जान चली गई। तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से युवक के शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लोकर मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी।

जानिए, क्या है पूरा मामला?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जहांगीराबाद कस्बे के टेरा दौलतपुर गांव में मुन्ना सैलून की शॉप चलाते हैं। उनका एक 16 साल का बेटा फरमान गुरुवार को अपने 3 दोस्त शोएब, नादिर और समीर के साथ बारावफात का जुलूस देखने के लिए शाहपुर जा रहा था। इसी दौरान वह रास्ते में दामोदरपुर गांव के पास रेलवे क्रॉसिंग पर रील बनाने चला गया। उसका एक दोस्त उसकी रील बना रहा था।

तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से मौत
आपको बता दें कि फरमान ने अपने दोस्त को स्लो मोशन में रील बनाने को कहा और खुद डाउन-लाइन से सटकर धीरे-धीरे चलने लगा। फरहान अभी मुश्किल से 7 सेकंड ही चला होगा कि पीछे से दरभंगा से आ रही तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसके शरीर के टुकड़े हो गए। उसकी मौत का वीडियो उसके दोस्त के मोबाइल में रिकॉर्ड हुआ है। वहीं घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों में शव देखते ही चीख-पुकार मच गई। पुलिस उसके दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Back to top button